फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Volleyball Championship: Jammu team became overall champion, men's team beat Anantnag 3 to 0

वॉलीबाल चैंपियनशिप: जम्मू की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन, पुरुष टीम ने अनंतनाग को 3-0 से हराया

Tue, 28 Feb 2023 05:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 28 Feb 2023 05:12 PM IST
सार

जम्मू की टीम ने श्रीनगर को तीन सेटों में आसानी से मात देकर मुकाबला 3-0 से जीत लिया। वही पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला जम्मू और अनंतनाग के बीच खेला गया। इसमें भी जम्मू ने अनंतनाग को तीन सेटों में आसानी से मात देते हुए मुकाबला 3-0 से जीत लिया।

विज्ञापन
Volleyball Championship: Jammu team became overall champion, men's team beat Anantnag 3 to 0
volleyball championship - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

34वीं जम्मू-कश्मीर यूटी स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का सोमवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में महिला और पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला खेला गया। महिला वर्ग में जम्मू और श्रीनगर के बीच फाइनल हुआ।

विज्ञापन


इसमें जम्मू की टीम ने श्रीनगर को तीन सेटों में आसानी से मात देकर मुकाबला 3-0 से जीत लिया। वही पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला जम्मू और अनंतनाग के बीच खेला गया। इसमें भी जम्मू ने अनंतनाग को तीन सेटों में आसानी से मात देते हुए मुकाबला 3-0 से जीत लिया। अनंतनाग के लिए बहुत ही गर्व का क्षण था क्योंकि अनंतनाग की टीम पहली बार किसी वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंची थी।
विज्ञापन


महिला वर्ग में जम्मू की लड़कियों ने शानदार खेल दिखाया। जम्मू की टीम ने श्रीनगर को पहले सेट से ही दबाव में रखा। जम्मू की टीम ने पहला सेट 25-14, दूसरा सेट 25-03 और तीसरा सेट 25-17 के अंतराल से जीता। जम्मू की तरफ से चम्पा ने शानदार खेल दिखाया। उनके स्मैश का तोड़ श्रीनगर की टीम के पास नहीं था। श्रीनगर के खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल की कमी रही जिसके कारण पूरे मुकाबले में जम्मू की टीम से पीछे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही पुरुष वर्ग में जम्मू ने अनंतनाग को फाइनल मुकाबले में 25-16, 25-13 और 25-19 के तीन लगातार सेटों में मात देकर मुकाबला 3-0 से जीत लिया। पहले और दूसरे सेट को जम्मू ने बड़े अंतराल से जीता। तीसरा सेट अनंतनाग के लिए करो या मरो की स्थिति जैसा था। इस सेट में अनंतनाग के खिलाड़ियों ने जम्मू को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में जम्मू ने यह सेट छह अंकों की बढ़त से जीत लिया। इस तरह अनंतनाग का फाइनल जीतने का सपना अधूरा रह गया। पहली बार अनंतनाग की टीम किसी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल रही थी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार सहित ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। जम्मू-कश्मीर वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। गौरतलब हो कि पिछले साल जम्मू जिले की महिला वॉलीबॉल टीम विजेता और पुरुष टीम उपविजेता रही थी।


इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 66 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया था। इस दौरान जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल, जेएंडके वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव विजय मगोत्रा, जिला खेल अधिकारी अशोक सिंह, सतीश गुप्ता, एचएस गिल, कुलदीप मगोत्रा, आरसी शर्मा, मुनीर आलम और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed