फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voilent protests in kashmir valley continues on friday

उपद्रव के दौरान लूटी गई सुरक्षाकर्मी की राइफल

Tue, 20 Dec 2016 12:59 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 20 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
voilent protests in kashmir valley continues on friday
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस रायफल छीन ली। यह घटना उस वक्त हुई जब जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हो रहे थे। हिंसक प्रदर्शन में यह पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिले के मागाम इलाके के मकहामा गांव में प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल रियाज अहमद घायल हो गया। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग उसकी इंसास रायफल और 20 राउंड छीनकर भाग निकले। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मकहामा गांव में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जुमे की नमाज के बाद झड़प हो गई थी। इसे निपटाने के लिए मागाम पुलिस स्टेशन से पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


माहौल को शांत कराने के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस पार्टी पर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी के घायल होने पर उसकी इंसास रायफल लेकर कुछ लोग फरार हो गए। जिसे बाद में बडगाम के मखामा गांव से बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed