कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हिंसक प्रदर्शन, 1 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल के पास शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया है। जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ स्थल के पास हुए इस प्रदर्शन के दौरान एक शख्स की मौत हुई है हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
कश्मीर घाटी में रेल सेवा बंद
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बनिहाल से बारामूला के बीच कश्मीर में संचालित होने वाली रेल सेवा को वीरवार सुबह से ही बंद कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है वह रेलवे स्टेशन के करीब है जिस कारण सुरक्षा के लिहाज से इस सेवा को रोका गया है। गौरतलब है कि कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच वीरवार सुबह से ही मुठभेड़ जारी है जिसमें अब तक 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।