फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   voilence raised up in kashmir again on friday 1 died 72 arrested

श्रीनगर में नमाज के बाद फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, 72 गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2016 06:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 22 Oct 2016 06:35 AM IST
विज्ञापन
voilence raised up in kashmir again on friday 1 died 72 arrested
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक युवक की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन


श्रीनगर के नौहाट्टा, खानयार, रैनावारी, बटमालू, सफाकदल तथा महाराजगंज पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू रहा। अन्य इलाकों में पाबंदियां रहीं। इस बीच,  शुक्रवार को 72 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। जुमे की नमाज के बाद पुलवामा में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा। हिंसक झड़पों में दर्जन भर लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

बारामूला में चलाया गया गहन तलाशी अभियान

voilence raised up in kashmir again on friday 1 died 72 arrested
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

अनंतनाग जिले में डोरू इलाके में आंसू गैस का गोला एक मकान में गिरकर फट गया। इसमें घर पर मौजूद लोग बेहोश हो गए। कुलगाम के डीएच पोरा थाना क्षेत्र के वाटू स्थित सरकारी गर्ल्स स्कूल में बीती रात आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा शोपियां के भद्रहामा में दो घरों तथा तीन मवेशीखाना भी आग की चपेट में आ गए।  उधर, चार अक्टूबर को उपद्रवियों की ओर से श्रीनगर में फूंके गए तीन आटो रिक्शा मालिकों को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आर्थिक मदद स्वीकृत की है। प्रत्येक को 1.29 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।  
 

बारामुला में शुक्रवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च आपरेशन चलाया गया। यहां एक मकान की तलाशी ली गई। 17 अक्टूबर को तलाशी के दौरान इसी क्षेत्र से चीन के झंडे तथा भारी मात्रा में गोला बारूद,आतंकी संगठनों लश्कर व जैश के लेटर पैड, मोबाइल फोन तथा देश विरोधी सामग्री बरामद की गई थी। साथ ही 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed