श्रीनगर में नमाज के बाद फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, 72 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के नौहाट्टा, खानयार, रैनावारी, बटमालू, सफाकदल तथा महाराजगंज पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू रहा। अन्य इलाकों में पाबंदियां रहीं। इस बीच, शुक्रवार को 72 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। जुमे की नमाज के बाद पुलवामा में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा। हिंसक झड़पों में दर्जन भर लोग घायल हो गए।
बारामूला में चलाया गया गहन तलाशी अभियान
अनंतनाग जिले में डोरू इलाके में आंसू गैस का गोला एक मकान में गिरकर फट गया। इसमें घर पर मौजूद लोग बेहोश हो गए। कुलगाम के डीएच पोरा थाना क्षेत्र के वाटू स्थित सरकारी गर्ल्स स्कूल में बीती रात आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।
फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा शोपियां के भद्रहामा में दो घरों तथा तीन मवेशीखाना भी आग की चपेट में आ गए। उधर, चार अक्टूबर को उपद्रवियों की ओर से श्रीनगर में फूंके गए तीन आटो रिक्शा मालिकों को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आर्थिक मदद स्वीकृत की है। प्रत्येक को 1.29 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
बारामुला में शुक्रवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च आपरेशन चलाया गया। यहां एक मकान की तलाशी ली गई। 17 अक्टूबर को तलाशी के दौरान इसी क्षेत्र से चीन के झंडे तथा भारी मात्रा में गोला बारूद,आतंकी संगठनों लश्कर व जैश के लेटर पैड, मोबाइल फोन तथा देश विरोधी सामग्री बरामद की गई थी। साथ ही 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।