कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन के बाद घाटी के कई जिलों में तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रवार को जुमे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए हैं जिसके चलते घाटी में तनावपूर्ण हालात बन गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के पुराने शहर के कई इलाकों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए हैं। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया गया है। भीड़ को बेकाबू होता देख सुरक्षाबलों की ओर से भी हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
कश्मीर में हुए इन प्रदर्शनों के दौरान उपद्रवियों द्वारा पाकिस्तानी झंडे भी लहराए गए हैं। जानकारी के मुताबिक हिंसक प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी कश्मीर के हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
कश्मीर में हिंसा भड़काने की साजिश
कश्मीर में फिर से हिंसा और उपद्रव का दौर का शुरू करने की साजिशें तेज हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में मार्च से हिंसा भड़कने की आशंका जताई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अलगाववादियों और आतंकी संगठनों के गठजोड़ ने मार्च से फिर से व्यापक विरोध प्रदर्शन और हमले की साजिश बुनी है। हवाला के जरिए फंडिंग तेज हो रही है।
पत्थरबाजों को दिहाड़ी भी मिलने लगी है। केंद्र सरकार ने पत्थरबाजी की घटनाएं बंद होने के पीछे नोटबंदी के असर को कारण बताया था। एजेंसियों के अनुसार अब यह असर समाप्त हो रहा है। दूसरी ओर, केंद्र की रिपोर्ट के उलट रियासत सरकार मानती है कि कश्मीर हिंसा पर नोटबंदी का कोई असर नहीं पड़ा था।