{"_id":"57e009794f1c1b190aa8350d","slug":"voilence-continues-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में भीड़ ने स्कूल में लगाई आग, शोपियां में छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में भीड़ ने स्कूल में लगाई आग, शोपियां में छात्रा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 19 Sep 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
kashmir protest
- फोटो : PTI
उड़ी हमले के बाद उपजे तनाव के बीच भी सोमवार को घाटी में हिंसा जारी रही। शोपियां में उपद्रवियों ने एक मिडिल स्कूल को आग लगा दी।
शोपियां, सोपोर, कुलगाम, गांदरबल के अलावा कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इस बीच पुलिस ने 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। शोपियां में 19 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई।
आरोप है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में उसकी मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलवामा, शोपियां तथा बारामुला में कर्फ्यू रहा, जबकि अन्य जिलों में पाबंदियां रहीं।

Trending Videos
गांव से पाक का झंडा हटाने के दौरान झड़प
Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
कुपवाड़ा में पंजगाम गांव से पाक का झंडा हटाने के दौरान झड़प हुई। इसके बाद आसपास के इलाकों में भी झड़पें हुईं। पुलिस के अनुसार सोपोर और शोपियां में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं।
शोपियां में वेहिल चलो नारे के तहत सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर रास्ता जाम करने की कोशिश की। मना करने पर वे सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे।
इसी दौरान मिडिल स्कूल में आग लगा दी गई। पथराव में सुरक्षा बलों के कुछ जवान घायल हो गए हैं।

सुरक्षा बलों की सख्ती से मार्च नाकाम
Security while Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
सड़क पर वाहन रोजाना की अपेक्षा अधिक दिखे। अलगाववादियों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा व कुपवाड़ा के लोगों को बारामुला, दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, कुलगाम व अनंतनाग के लोगों को पुलवामा तथा मध्य कश्मीर के गांदरबल व बडगाम के लोगों को श्रीनगर की ओर मार्च करने का आह्वान किया था।
सुरक्षा बलों की सख्ती से मार्च नाकाम हो गया। ज्ञात हो कि अलगाववादियों ने 22 सितंबर तक बंद बढ़ा दिया है। । पुलिस का कहना है कि शोपियां के वेहिल इलाके तथा श्रीनगर के कुछ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी रहा।