{"_id":"5900c3eb4f1c1b0b71c0dc67","slug":"voilance-protest-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां और पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर लहराया पाकिस्तानी झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां और पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन, कॉलेज के बाहर लहराया पाकिस्तानी झंडा
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 26 Apr 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
KASHMIR
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पुलवामा और शोपियां में प्रदर्शन हुए। पुलवामा के डिग्री कालेज के प्रशासनिक ब्लाक पर शरारती तत्वों ने पाकिस्तान का झंडा लहराया।
बुधवार को पुलवामा डिग्री कालेज के बाहर विद्यार्थियों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव किया। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कालेज में भी विद्यार्थियों ने आजादी के नारे लगाए। कालेज प्रबंधन की ओर से गेट को बंद कर दिया गया और विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाने दिया गया। उधर, शोपियां के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी भी सड़कों पर आ गए और सुरक्षा कर्मियों से भिड़ंत हो गई।
विद्यार्थियों ने पुलवामा में डिग्री कालेज के विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। मार्केट की तरफ भी विद्यार्थियों ने मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। जवाब में विद्यार्थियों ने सुरक्षा बलों और पुलिस पर जमकर पथराव किया।