{"_id":"59284b864f1c1b7e4e5365ff","slug":"voilance-protest-in-kashmir-vallly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 26 May 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
KASHMIR
- फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के बाद कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। इसमें आधा दर्जन से अधिक के घायल होने की खबर है। श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में स्थित जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। जैसे ही नमाज खतम हुई तो युवाओं द्वारा एक मार्च निकालने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों द्वारा आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। भड़की हिंसा के चलते नौहट्टा और आसपास के इलाकों में काफी देर तक हालात तनावपूर्ण बने रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे भी दिखाए गए। इस दौरान करीब 6 लोग घायल हुए, जिनमें दो गंभीर हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोपोर में स्थित जामिया मस्जिद के बाहर भी जुमे की नमज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। यहां भी सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। गौरतलब है कि शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग, कुपवाड़ा आदि इलाकों में भी हिंसक प्रदर्शन हुए।

Trending Videos
मीरवाइज ने भी निकाला विरोध मार्च
kashmir
- फोटो : PTI
हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने भी जुमे की नमाज के बाद जामिया मस्जिद इलाके में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया।
अलगाववादियों द्वारा प्रदर्शन का आह्वान सेना के मेजर लीतुल गोगोई को सम्मानित करने के खिलाफ किया गया था। इस दौरान उनके द्वारा देश विरोधी और मेजर के खिलाफ कार्रवाई करने के नारे भी लगाए। मीरवाइज ने यूएन, यूएनएचआरसी, आईसीजे और अन्य ह्यूमन राइट एजेंसियों से कश्मीर में स्थानीय लोगों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की।