फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voilance protest in kashmir valleey

रिफ्यूजियों के प्रमाणपत्र मुद्दे पर कश्मीर बंद, कई जगहों पर बवाल

Fri, 23 Dec 2016 09:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 23 Dec 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
voilance protest in kashmir valleey
उपद्रवियों को खदेड़ते सुरक्षाबल के जवान - फोटो : PTI
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को प्रमाण पत्र पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकार की इस घोषणा के खिलाफ शुक्रवार को कश्मीर रहा बंद।
विज्ञापन


बंद का आह्वान अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और यासीन मलिक ने किया था। बंद के चलते सभी दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रहे। सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चले। कुछ प्राइवेट वाहन ही सड़कों पर दौड़ते दिखे। 

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ़) के चीफ यासीन मलिक को उस समय पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया जब उन्होंने प्रमाण पत्र मामले में धरना-प्रदर्शन की कोशिश की। जुमे की नमाज के बाद यासीन समर्थकों के साथ लाल चौक की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने सराई बाला इलाके से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हिंसक झड़प में दर्जनों घायल

voilance protest in kashmir valleey
कश्मीर में हिंसा - फोटो : PTI
मीरवाइज ने नमाज के बाद ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के बाहर समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ और देश विरोधी नारेबाजी की।

जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। 

सोपोर, बांदीपोरा, पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग, कुपवाड़ा के अलावा घाटी के अन्य इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों के साथ हिंसक भिड़त हुई। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed