{"_id":"585d4f224f1c1bfd65e39235","slug":"voilance-protest-in-kashmir-valleey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिफ्यूजियों के प्रमाणपत्र मुद्दे पर कश्मीर बंद, कई जगहों पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफ्यूजियों के प्रमाणपत्र मुद्दे पर कश्मीर बंद, कई जगहों पर बवाल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 23 Dec 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों को खदेड़ते सुरक्षाबल के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को प्रमाण पत्र पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकार की इस घोषणा के खिलाफ शुक्रवार को कश्मीर रहा बंद।
बंद का आह्वान अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और यासीन मलिक ने किया था। बंद के चलते सभी दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रहे। सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चले। कुछ प्राइवेट वाहन ही सड़कों पर दौड़ते दिखे।
जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ़) के चीफ यासीन मलिक को उस समय पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया जब उन्होंने प्रमाण पत्र मामले में धरना-प्रदर्शन की कोशिश की। जुमे की नमाज के बाद यासीन समर्थकों के साथ लाल चौक की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने सराई बाला इलाके से हिरासत में ले लिया।

हिंसक झड़प में दर्जनों घायल
कश्मीर में हिंसा
- फोटो : PTI
मीरवाइज ने नमाज के बाद ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के बाहर समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ और देश विरोधी नारेबाजी की।
जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
सोपोर, बांदीपोरा, पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग, कुपवाड़ा के अलावा घाटी के अन्य इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों के साथ हिंसक भिड़त हुई। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।