फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voilance protest in kashmiir valley

जुमे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन, जवानों पर पेट्रोल बम से हमला

Fri, 03 Feb 2017 09:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 03 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
voilance protest in kashmiir valley
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
घाटी में शुक्रवार को एक बार फिर जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। अलगाववादियों की बंद की काल के चलते जनजीवन काफी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


अलगाववादियों नमाज के बाद लोगों से बंद और प्रदर्शन करने की अपील की थी। यह बंद कुलगाम जिले में रहने वाले मुजफ्फर अहमद को हाल ही में बंगाल कोर्ट द्वारा सुनाई गई मौत की सजा के विरोध में किया गया था।

श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में नमाज खतम होते ही कुछ युवाओं ने रैली निकालनी चाही, जिसे सुरक्षाबलों ने आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव हुआ। युवाओं द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। इनमें दो फोटाग्राफर इरफान अहमद और फारूक जावेद भी घायल हुए। इरफान को सिर पर चोट लगी है।
विज्ञापन

मीरवाइज और उमर फारूक नजर बंद

voilance protest in kashmiir valley
सुरक्षाबलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
प्रदर्शन के दौरान युवाओं की ओर से सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम भी फेंका गया। इससे सीआरपीएफ के जवान के कपड़ों में आग लग गई। इसमें वह झुलस गया।

घाटी के कई हिस्सों से जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनों की खबरें मिली हैं। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। अलगाववादी नेता और हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को भी जामिया मस्जिद में नमाज पढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई और घर में ही नजरबंद रखा गया।

गौरतलब है कि बंद के चलते सभी दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रहे। सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट गायब रहा। हालातों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सभी संवेदनशील इलाकों में जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed