फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   voilance countinue in kashmir on 100 day of unrest

कश्मीर घाटी में 100वें दिन भी हिंसा जारी, दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़

Sun, 16 Oct 2016 09:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
voilance countinue in kashmir on 100 day of unrest
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
कश्मीर में रविवार को हिंसा के 100वें दिन भी घाटी अशांत रही। श्रीनगर-मुजफ्फराबाद हाईवे पर लावेपोरा में नकाबपोश युवाओं ने दर्जन भर से अधिक गाड़ियों पर पथराव किया।
विज्ञापन


अलगाववादियों के बंद को दरकिनार कर सड़क पर निकले वाहनों को जियारत सैयद अहमद शाह किरमानी के पास निशाना बनाया गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। हालांकि, पुलिस का दावा है कि रविवार को कहीं भी हिंसक घटनाएं नहीं हुईं। इस बीच, 62 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के 100 दिन पूरे होने पर रविवार को पूरी घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा। कुछ इलाकों में एहतियातन पाबंदियां रहीं। घाटी में हालात सुधर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सिविल लाइन और शहर के बाहरी इलाकों में दुकानें खुलीं। संडे मार्केट भी गुलजार हुआ। लोगों की भीड़ खरीदारी को जुटी। संवेदनशील इलाकों में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। लगातार सुरक्षा बल गश्त करते दिखे।

सड़कों पर निजी वाहन भी रोजाना की अपेक्षा अधिक नजर आए। ज्ञात हो कि अलगाववादियों ने 20 अक्टूबर तक बंद बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed