फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Visit

प्लास्टिक का उपयोग हर नागरिक के लिए हानिकारक - खुबा

विज्ञापन
Visit
जिला अस्पताल का दौरा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री। - फोटो : REASI
रियासी। केंद्रीय उर्वरक व रसायन राज्यमंत्री भगवंत खुबा ने सोमवार को रियासी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा कर वहां प्लास्टिक के निष्तारण की सुविधा की शुरुआत कराई। साथ ही लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग करना और उसे ऐसे ही फेंकना हर नागरिक के लिए हानिकारक है। जितना संभव हो सके, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। सोमवार को माड़ी स्थित जिला अस्पताल में प्लास्टिक को इकट्ठा कर उसे फेंकने की सुविधा को शुरू कराया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने सभी से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने और डॉक्टरों से लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयों की जानकारी देने के लिए कहा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। इस पर सुरक्षा बल काम कर रहे हैं। पूर्व सरकारों के कार्यकाल के दौरान आए दिन आतंकवाद की घटनाएं होती थीं, जिनमें काफी कमी आई है। गृह विभाग इस पर पूरी नजर रखे हुए है। आने वाले दिनों में आतंकवाद पर कढ़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय मुद्दों पर उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार मिलकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इसका लोगों को फायदा होगा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर है। उन्हें समस्याओं का समाधान होने की आशा जगी है। इस दौरान डीसी चरणदीप सिंह और एसएसपी शैलेंदर सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर अस्पताल के कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया।

इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए कार्यक्रम सही खाना व सही पोषण में राज्यमंत्री ने हिस्सा लिया। इस दौरान जागरूकता फैलाने के लिए एक साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखा रवाना किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

कोरोना योद्घा को सम्मानित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ड़ीसी व एसएसपी।

कोरोना योद्घा को सम्मानित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ड़ीसी व एसएसपी।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed