फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vishwa Hindu Parishad

गांव-गांव जाकर एक करोड़ हितचिंतक बनाएगी विहिप

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad
जम्मू। विश्व हिंदू परिषद ने देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर में 6 नवंबर से हितचिंतक अभियान को शुरू कर दिया। अभियान के तहत एक पखवाड़ा में देश भर में एक लाख गांवों में जाकर एक करोड़ से ज्यादा हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विहिप के प्रांत मुख्यालय शक्ति आश्रम में रविवार को कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विहिप की स्थापना के साठ साल के उपलक्ष्य में हितचिंतक अभियान शुरू किया गया है। छह से 20 नवंबर तक चलने वाले अभियान में समाज की हर जाति, पंथ, संप्रदाय से संबंधित लोगों से संपर्क कर उन्हें हिंदू समाज व राष्ट्र हित से जोड़ा जाएगा। अभियान में विशेष लोगों को जोड़ने का भी लक्ष्य रखा गया है। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टड अकाउंटेंट, वकील, पूर्व जज, गायक, अभिनेता, खिलाड़ी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों का जन हित में विस्तार करना है। नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गोवंश की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है। इस अवसर पर विहिप के प्रांत महामंत्री अभिषेक गुप्ता, प्रांत उपाध्यक्ष शक्ति दत्त, मातृ शक्ति प्रांत संयोजिका रीता शर्मा, बजरंग दल के प्रांत संयोजक कार्तिक सूदन, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका शबनम खजूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed