फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violent protest in srinagar after friday prayers, pakistan flag hosted by protesters

श्रीनगर के डाउनटाउन में जुमे की नमाज के बाद हिंसा, पथराव, लहराए गए पाक के झंडे

Fri, 31 May 2019 09:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 31 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
violent protest in srinagar after friday prayers, pakistan flag hosted by protesters
घाटी में पत्थरबाज - फोटो : फाइल, अमर उजाला

श्रीनगर के डाउनटाउन में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर जबर्दस्त पथराव किया। पाकिस्तान के साथ-साथ आतंकी संगठनों और आतंकियों के झंडे और पोस्टर लहराए गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद युवकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा पाकिस्तान के झंडे के अलावा आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा, अंसार गज्वातुल हिंद (एजीएच) अन्य संगठनो के झंडे लहराए गए। 
विज्ञापन


हाल ही में मारे गए एजीएच के चीफ जाकिर मूसा के साथ साथ अन्य कई आतंकियों के पोस्टर लहराए गए। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से भिड़ते हुए प्रदर्शनकारियों ने उन पर जमकर पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए और पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं हो पाई। काफी देर तक इलाके में हिंसक प्रदर्शन जारी रहे। काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाबलों ने स्थिति पर काबू पाया। इससे आस पास के इलाकों में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed