फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violent clashes broke out In tral police open ariel firing

दो युवकों की मौत, मसर्रत और यासिन गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2015 04:35 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
violent clashes broke out In tral police open ariel firing

दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया था। मंगलवार को जब खालिद को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था तभी कुछ स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी।

विज्ञापन


खालिद की मौत पर हंगामे के बीच एक ऐसे युवक यूनुस का शव मिला है जो कई दिन से लापता था। त्राल में लोग जगह-जगह पर सीआरपीएफ और पुलिस के कैंपों पर हमला कर रहे हैं, पत्थरबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में अब तक 12 नागरिकों के घायल होने की खबर हैं। घायल हुए नागरिकों का इलाज त्राल के अस्पताल में ही चल रहा है।

इसी बीच खबर आ रही है कि अलगावादी नेता सैय्यद अलीशाह गिलानी मे घाटी के लोगों से आव्हान किया है कि सेना ने दो मासूम नागरिकों की हत्या की है। सेना फर्जी एनकाउंटर किया है। इसके विरोध में घाटी के लोग शुक्रवार को त्राल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने गिलानी को त्राल जाने से भी रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकेएलएफ प्रधान यासीन मलिक और अलगाववादी नेता मसरत आलम को कुछ देर पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया है क्योंकि यह दोनों बिगड़े हालात को और खराब कर सकते थे।

आतंकियों को धरपकड़ को पूरे इलाके की घेराबंदी

violent clashes broke out In tral police open ariel firing

सैन्य और पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार आतंकियों को धरपकड़ को पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि त्राल इलाके में ही 27 जनवरी को आतंकियों से लोहा लेते 42 राष्ट्रीय राइफल के कर्नल एमएन राय और पुलिस का हेड कांस्टेबल संजीव सिंह शहीद हो गए थे।

सैन्य अधिकारियों का मानना है कि एलओसी पार से घुसपैठ कराने में नाकाम रहने के चलते पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं द्वारा रियासत में सकि्रय आतंकियों को हमले तेज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इसके पुख्ता इनपुट मिले हैं।

भाई से म‌‌िलने गया था खाल‌िद

violent clashes broke out In tral police open ariel firing

इस मुठभेड़ हिजबुल कमांडर बुरहान का भाई खालिद मारा गया था। त्राल के स्थानीय लोगों का आरोप है क‌ि सुरक्षाबलों ने एक आम नागर‌िक को मारा है।

गोलीबारी में मारा गया खालिद मुज्जफर वास्तव में हिज्बुल कमांडर बुरहान का भाई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उसका आतंकवादी गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं था।

त्राल के स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेना ने जिसे मार गिराया है वो हिजबुल कमांडर बुरहान का भाई खालिद है। लोगों ने आरोप लगाया कि सेना के जवान खालिद को बुरहान के बारे में जानकारी लेने जंगल में ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed