फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence to ruin tourist season in J&K

यूं तो तबाह हो जाएगा कश्मीर का पर्यटन

Sat, 18 Apr 2015 12:12 AM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
violence to ruin tourist season in J&K

पिछले सीजन में बाढ़ और खराब मौसम की मार सहने वाले कश्मीर के पर्यटन उद्योग को इस बार अपनों की ही मार पड़ने लगी है। अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा एक और पर्यटन सीजन की बली लेने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


विश्वविख्यात ट्यूलिप गार्डन खुलने के बाद पर्यटकों से गुलजार रहने वाली डल रोड पर इसका असर दिखने लगा है। होटलों और हाउसबोट में बुकिंग कैंसिल होने लगी है।
विज्ञापन


डल के किनारे खड़े शिकारे सुबह से शाम तक पर्यटकों की राह देख रहे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रियासत के मंत्री नईम अख्तर पिछले दो दिनों से दिल्ली में ट्रेवल एजेंटों के साथ बाकायदा बैठकें कर रहे हैं, जबकि कश्मीर के पर्यटन स्थलों का सूनापन धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने एक माह पहले ही होटल बुक करवा लिए थे, लेकिन इस तनाव और अनिश्चितता के बीच वहां जाना जोखिम से कम नहीं।

'इस माहौल में कश्मीर जाना सही नहीं'

violence to ruin tourist season in J&K

पर्यटकों का कहना है कि, हम परिवार के साथ प्राकृतिक के नजारे का लुत्फ उठाने के लिए कश्मीर जाना चाहते हैं। लेकिन भय के साथ जाना उचित नहीं। अब कश्मीर की बजाए किसी ओर पर्यटन स्थल का मुख करेंगे।

सीजन के समय अलगाववादियों के कदम से कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग भी परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसा ही माहौल रहा तो पर्यटन यहां आने से कन्नी काटने लगेंगे।

खराब होते माहौल का असर हवाई कंपनियों पर भी पड़ने लगा है। नए पर्यटक कश्मीर के लिए एयर टिकट बुकिंग करवाने से कतरा रहे हैं।

एयर ट्रेवल बुकिंग एजेंटों का कहना है कि सरकार को तत्काल कड़ाई करनी चाहिए, अन्यथा एयर बुकिंग पर इसका असर पड़ेगा। खासकर विदेशोें से आने वाले लोग कश्मीर का रुख नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed