{"_id":"57e3da3f4f1c1bb770a830f8","slug":"violence-protest-in-bandipora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: आतंकी के शव के लिए सुरक्षाबलों से झड़प, भीड़ ने सैन्य शिविर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: आतंकी के शव के लिए सुरक्षाबलों से झड़प, भीड़ ने सैन्य शिविर पर किया हमला
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक
- फोटो : PTI
बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी का शव लेने के लिए स्थानीय लोग उपद्रव पर उतर आए।
सैन्य शिविर के सामने हिंसक प्रदर्शन और जवानों पर पथराव किया। झड़प में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अनंतनाग में अलगाववादियों ने श्रीनगर मार्च की अपील की।
प्रशासन ने अनंतनाग कसबे और श्रीनगर के तीन थाना क्षेत्रों में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया। शेष घाटी में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Trending Videos
अलगाववादियों ने बंद की 29 तक के लिए बढ़ाया
Security while Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
बांदीपोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान जैसे ही फायरिंग रुकी, स्थानीय महिलाओं के साथ पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सैन्य शिविर के बाहर हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आतंकी के शव की मांग कर रहे थे।
झड़प में घायल हुए लोगों में शामिल एक युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे श्रीनगर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अलगाववादियों ने बंद को 29 सितंबर तक बढ़ाने का एलान कर अनंतनाग से श्रीनगर चलो मार्च की अपील की।
प्रशासन ने अनंतनाग कसबे में कर्फ्यू लगा दिया। इसी तरह से श्रीनगर के नौहाट्टा, एमआर गंज और खनियार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू की पाबंदियों लगा दी गईं। मार्च को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया। कश्मीर हिंसा के 76वें दिन भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई। मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी अब भी जारी है।