फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence in kashmir valley on afjal guru death anniversary

आतंकी अफजल गुरू की बरसी पर कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर पथराव

Thu, 09 Feb 2017 08:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 09 Feb 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
violence in kashmir valley on afjal guru death anniversary
kashmir - फोटो : PTI

संसद पर हमले में दोषी अफजल गुरु की चौथी बरसी पर वीरवार को घाटी बंद रही। इस दौरान सोपोर और श्रीनगर के कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद हिंसक झड़पें हुईं। स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

विज्ञापन


सोपोर, श्रीनगर के डाउनटाउन सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां रहीं। बारामुला-बनिहाल के बीच रेल सेवा भी स्थगित रही। बरसी पर अलगाववादियों की ओर से बंद के आह्वान से घाटी में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दुकानें, कारोबारी इदारे बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट भी गायब रहा।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर, श्रीनगर के डाउनटाउन और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। किसी प्रकार की हिंसा न भड़के इसके लिए अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में अफजल गुरू को दी गई थी फांसी

violence in kashmir valley on afjal guru death anniversary
2013 में अफजल गुरू को दी गई थी फांसी - फोटो : Demo Photo

इस बीच सोपोर (जहां का अफजल गुरु था) के कुछ इलाकों, श्रीनगर के सोवरा और कुछ अन्य इलाकों में प्रदर्शन किए गए। सोपोर के जागीर घाट स्थित अफजल के घर पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें अलगाववादी नेता भी पहुंचे। इस दौरान अफजल की अस्थियों को वापस लाने की मांग की गई।  

ज्ञात हो कि वर्ष 2001 में संसद भवन पर हुए हमले में अफजल गुरु को दोषी पाया गया था। 9 फरवरी 2013 को उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी के बाद दफन किया गया था। तब से लेकर उसके परिवार वाले और अलगाववादी नेता उसकी अस्थियों को लौटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed