{"_id":"5ce843edbdec22071f56cb39","slug":"violence-in-kashmir-after-the-killing-of-militant-zakir-musa-restrictions-in-several-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद घाटी में कर्फ्यू, हिंसा में दो दर्जन से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद घाटी में कर्फ्यू, हिंसा में दो दर्जन से अधिक घायल
Sat, 25 May 2019 12:50 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 25 May 2019 12:50 AM IST
सार
- सुरक्षा बलों पर भारी पथराव, जवाब में आंसू गैस के गोले दागे, पैलेट गन का इस्तेमाल
- पूरी घाटी में एहतियातन शिक्षण संस्थान बंद, रेल सेवा स्थगित, मोबाइल इंटरनेट ठप
विज्ञापन
जाकिर मूसा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी संगठन अल कायदा के अंसार गजवा-तुल-हिंद के प्रमुख जाकिर मूसा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में शुक्रवार को घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे, पैलेट गन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
हिंसक झड़पों में दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। शुक्रवार को पूरी घाटी में शिक्षण संस्थान बंद रहे। रेल सेवा स्थगित रही। मोबाइल इंटरनेट सेवा भी ठप रही। स्थिति से निपटने के लिए पूरी घाटी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां समेत कई इलाकों में प्रशासन की ओर से कर्फ्यू की घोषणा की गई। पुलवामा के त्राल इलाके के डडसारा में मूसा के जनाजे के बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी। श्रीनगर के छानपोरा, बटमालू, बरजुला, जैनाकूट, हब्बाकदल समेत कुछ अन्य इलाकों में युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पहले तो सुरक्षा बलों ने संयम बरता लेकिन स्थति बेकाबू होने लगी तो बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग में भी हिंसक प्रदर्शन की खबरें हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने नमाज अदा की।
उधर, हिंसा की आशंका में गुरुवार की रात को ही शोपियां, पुलवामा, अवंतिपोरा तथा श्रीनगर के डाउनटाउन में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया था। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स थी। ज्ञात हो कि वीरवार की रात को डडसारा गांव में मुठभेड़ में मूसा समेत दो आतंकियों के मारे जाने की बात आई थी। लेकिन शुक्रवार को मौके से एक ही शव बरामद हुआ।
इसकी पहचान जाकिर रशीद भट उर्फ जाकिर मूसा (नूरपोरा-त्राल) के रूप में हुई। आईजी एसपी पाणि ने बताया कि आपरेशन पूरी सतर्कता के साथ चलाया गया था ताकि किसी प्रकार के जान माल का नुकसान न होने पाए।
मूसा था कैरम प्लेयर
मारा गया आतंकी बेहतरीन कैरम प्लेयर था। उसने विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रियासत का प्रतिनिधित्व किया था। मूसा पाकिस्तान के खिलाफ बोलकर चर्चा में आया था। वह अलकायदा के प्रचारक अनवर अल अवलाकी से काफी प्रभावित था। इसके साथ ही उसने हुर्रियत नेताओं को 2017 में धमकी दी थी कि वह उनके इस्मालिक आंदोलन में दखल न दें। यदि वह ऐसा करते हैं तो उनके सिर काटकर लाल चौक पर लटका दिए जाएंगे।
जामिया में नमाज नहीं
श्रीनगर में जामिया मस्जिद तथा नौहट्टा इलाके को सील रखा गया था। इस वजह से जामिया मस्जिद में रमजान के महीने में दूसरी बार नमाज नहीं हो सकी।
हुर्रियत का आज बंद, कई इलाकों में रहेंगी पाबंदियां
हुर्रियत (जी) प्रमुख सैय्यद अली गिलानी ने शनिवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है। आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के विरोध में बंद को सफल बनाने की आम लोगों से अपील की गई है। इसके मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में शनिवार को भी पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही शनिवार को भी घाटी में स्कूल कालेज बंद रहेंगे। प्रशासन के अनुसार एहतियातन यह फैसला किया गया है। डिवीजनल कमिश्नर के अनुसार परीक्षार्थियों को जारी एडमिट कार्ड ही उनके लिए पास होगा।
हुर्रियत का आज बंद, कई इलाकों में रहेंगी पाबंदियां
हुर्रियत (जी) प्रमुख सैय्यद अली गिलानी ने शनिवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है। आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के विरोध में बंद को सफल बनाने की आम लोगों से अपील की गई है। इसके मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में शनिवार को भी पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही शनिवार को भी घाटी में स्कूल कालेज बंद रहेंगे। प्रशासन के अनुसार एहतियातन यह फैसला किया गया है। डिवीजनल कमिश्नर के अनुसार परीक्षार्थियों को जारी एडमिट कार्ड ही उनके लिए पास होगा।