फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence in college hostel, FIR

कालेज हास्टल में मारपीट मामले में केस दर्ज

Fri, 19 Sep 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Sep 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
violence in college hostel, FIR

साइंस कालेज के हास्टल में बुधवार की देर रात को घुसकर छात्रों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कालेज के प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाहरी युवक रोहित सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन



जानकारी मुताबिक बुधवार की देर रात साइंस कालेज के हास्टल में कुछ बाहरी लोगों ने घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की थी और हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। इस सारी घटना के लिए छात्रों ने कालेज कैंटीन संचालक को जिम्मेदार ठहराते हुए वहां तोड़फोड़ की और प्रिंसिपल को सारी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सुबह तक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था, फिर वीरवार को पुलिस ने रोहित सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, वीरवार को कैंटीन नहीं खुली। बाहर सामन बिखरा गिरा पड़ा था, स्टैंड गिरा हुआ था और कैंटीन के दरवाजे पर ताला जड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed