{"_id":"57821b224f1c1b4f677fa081","slug":"violence-continues-in-kashmir-17-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में CRPF कंपनी पर ग्रेनेड हमले, एक पुलिसकर्मी समेत 18 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में CRPF कंपनी पर ग्रेनेड हमले, एक पुलिसकर्मी समेत 18 की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 10 Jul 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
घाटी में उग्र प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति के बीच सीआरपीएफ के 182 अल्फा कंपनी पर पुलवामा में ग्रेनेड फेंका गया। ग्रेनेड हमले के बाद गोली भी चलाई गई। हमले में कई जवानों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा कि एक ग्रेनेड फट गया, जबकि दूसरा नहीं फटा। इसमें तीन जवान घायल हो गए।
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी के सभी जिलों में हिंसा जारी है। विरोध कर रही भीड़ ने अब तक 15 पुलिस चौकियों, तीन थाने के साथ सीआरपीएफ के कई कैंप को भी निशाना बनाया है।
इसके साथ राष्ट्रीय राइफल कैंप और 20 से ज्यादा सरकारी बिल्डिंग्स को भी निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक इस हिंसा में 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा घटनाक्रम में रविवार दोपहर दक्षिणी कश्मीर में उग्र प्रदर्शकारियों ने पुलिस वाहन को झेलम नदी में फेंक दिया। वाहन में दो पुलिस कर्मी सवार थे। जिसमें से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है तो वहीं दूसरे की तलाश जारी है। हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रदर्शनकारी अमरनाथ यात्रियों और पुलिस कर्मियों को बना रहे निशाना
kashmir protest
- फोटो : PTI
उपद्रवियों ने अमरनाथ यात्रा जा रहे भक्तों को भी नहीं बख्शा। कहीं जगहों पर अमरनाथ यात्रियों पर भी हमले हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। हिंसा को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भीड़ ने डीएच पोरा में पुलिस स्टेशन पर कर हथियारों को लूट लिया और इमारत को आग के हवाले कर दिया। आईजीपी गिलानी के मुताबिक 20 से ज्यादा पुलिसवालों को बंधक बना लिया गया था और लूटी हुई बंदूकों से उनपर गोलियां चलाई गई । जिसमें तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कश्मीर में नेताओं के घर को भी निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कुलगाम जिले में बीजेपी नेता के घर पर भी आगजनी की। इसके साथ ही पीडीपी विधायक अब्दुल रहीम के घर में भी आग लगा दी। कश्मीरी पंडितों के घर में भी तोड़फोड़ की बात सामने आई है।

काचलू में सेना के कैंप पर प्रदर्शनकारियों का हमला
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : PTI
वहीं उपद्रवियों ने अच्छाबल, दमहाल, हांजीपोरा पुलिस थाने में आग लगा दी। बांडीपोरा, काजीगुंज व अनंतनाग जिले के लारनू थाने पर भारी पथराव किया गया। बांडीपोरा में बीएसएफ के बंकर में तोड़फोड़ की गई।
कुलगाम के काचलू में सेना के कैंप पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। जिस पर जवानों को अपने बचाव में फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल हो गए।
पुलवामा के दो सरकारी दफ्तरों में आग लगा दी गई। काजीगुंड में तीन बसों को भी जला दिया गया। दक्षिणी कश्मीर के वेसू इलाके में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस पिकेट पर भी हमला किया गया।
उत्तरी कश्मीर के शेरी, क्रेरी, डेलिना, पट्टन व पलहलान तथा दक्षिणी कश्मीर के अवंतिपोरा, बारसू और शरीफाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। कुलगाम जिले के मीर बाजार व दमहाल हांजीपोरा तथा बारामुला जिले के सोपोर टाउन के वारपोरा इलाके में प्रदर्शन हुए। बनिहाल में भी प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव किया।