फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Villagers angry with power cuts staged a protest by walking four kilometres

Jammu News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने चार किलोमीटर पैदल चलकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Villagers angry with power cuts staged a protest by walking four kilometres
अखनूर से चार किलोमीटर दूर सुंगल क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही और लगातार हो रही कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व सरपंच अश्विनी शर्मा की अगुवाई में हुआ। ग्रामीण विरोध रैली की शक्ल में चार किमी दूर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुंगल के अधिकांश क्षेत्र को बेहद दूर गुलाबा स्टेशन से बिजली दी जा रही है वहां कुछ भी होता है हमारी बिजली बन्द कर दी जाती है। पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। विभाग के पास कोई उचित समाधान नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि सुंगल को गुलाबा की जगह अखनूर या मावा करोरा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की शिकायत पर एसडीएम अखनूर मुख्तार अहमद ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरपंच अश्विनी शर्मा ने बताया कि गांव में पिछले तीन वर्षों से बिजली की समस्या बनी हुई है और पिछले पांच दिनों से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है और लोग पीने के पानी तक के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली कटौती से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लंबे समय तक बिजली न रहने से न सिर्फ पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि मच्छरों और गंदगी के कारण डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हालात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रतिबद्धता को ठेंगा दिखा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली संकट का मुद्दा पहले भी दो बार विधायक द्वारा आयोजित जनता दरबार में उठाया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व सरपंच ने प्रशासन से स्थायी समाधान निकालने और अविलंब बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।इस मौके पर पूर्व नायब सरपंच अमित शर्मा, राजवीर सिंह, सतवीर कौर, गुरदयाल सिंह, गुरचरण सिंह, सन्नी शर्मा, तिलक राज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed