{"_id":"62266a61f3dd95038222725e","slug":"vijaypur-aims-city-reporter-news-jmu2552725194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयपुर एम्स का काम 45 प्रतिशत पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयपुर एम्स का काम 45 प्रतिशत पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण (एचएंडडब्ल्यू) के सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर (जम्मू) का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान शोध, अकादमिक सहित अन्य क्षेत्रों के लिए चार संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
सचिव को एक प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कि प्रतिष्ठित एम्स परियोजना के 45 प्रतिशत सिविल व अन्य निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। पूरी परियोजना को अप्रैल 2023 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना को दो चरण में पूरा किया जा रहा है, जिसमें अस्पताल भवन, मेडिकल कालेज, हास्टल, आवासीय क्वार्टर और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
परियोजना पर कुल 1661 करोड़ रुपये में से 1452 करोड़ मेडिकल कालेज और अन्य ढांचे पर 209 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें अत्याधुनिक तकनीक आधार चिकित्सा उपकरण और अन्य सामग्री उपलब्ध होगी। इसमें नई उभरती तकनीक में जीआरसी क्लैडिंग सिस्टम, डबल ग्लास यूनिट फैकेड, प्लास्टिक रोड, ओकोपेंसी सेंसर, रूफटाप सोलर पीवी पैनल, सोलर खंभे, फायर कटर्न आदि मशीनरी को एम्स परियोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय सचिव ने निर्माणाधीन आयुष ब्लाक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। इसके साथ एनआईटीएस पालिटेक्नीक मीरां साहिब जम्मू में अस्थायी एमएमबीएस छात्रों के हास्टल और अकादमिक ब्लाक का निरीक्षण किया गया।
समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जम्मू ने यूनिवर्सिटी आफ अलाबामा(यूएबी), बिरमिनगाम के साथ एमओयू किया।