फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vigilance arrested college principal in corruption charges

भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कालेज की प्रिंसिपल गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2017 11:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Feb 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
vigilance arrested college principal in corruption charges
arrest - फोटो : demo

भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस आर्गनाइजेशन ने रियासी डिग्री कालेज की प्रिंसिपल हेमला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। जम्मू के कामर्स कालेज में 2014 में प्रिंसिपल रहते हुए हेमला पर भ्रष्टाचार के आरोप में यह कार्रवाई हुई है। 16 अगस्त 2014 को विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। जांच में विजिलेंस ने पाया कि उन्होंने कालेज के लिए खरीदारी में भ्रष्टाचार किया।

विज्ञापन


विजिलेंस ने कालेज के तत्कालीन सीनियर सहायक जगदीश कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। जांच में पाया गया कि हेमला ने आपराधिक कार्य करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर कालेज के लिए आई मैक सिस्टम खरीदा। अपने निजी इस्तेमाल के लिए यह सामान खरीदा गया।
विज्ञापन


इसके लिए चार लाख से अधिक की राशि खर्च हुई। लेकिन जांच में पाया गया कि इसके लिए सारे फर्जी बिल पेश किए गए। विजिलेंस ने इस सिस्टम से जुड़े तमाम साफ्टवेयर जब्त कर लिए। इन्हें जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक लैब में भेजा गया। विजिलेंस ने इस मामले की अधिक जांच के लिए उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 अन्य अधिकारियों की भी गिरफ्तारी

vigilance arrested college principal in corruption charges
2 अन्य अधिकारियों की भी गिरफ्तारी - फोटो : demo pic

उधर, विजिलेंस कश्मीर ने जम्मू में रहने वाले एक एईई (सहायक कार्यकारी अभियंता) और एक कश्मीर के रहने वाले जेई को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पीएचई विभाग में हैं। मामला 2014 का है। सब डिवीजन जैनाकोट श्रीनगर के तत्कालीन एईई राकेश कुमार निवासी पांपोश कालोनी जानीपुर और तत्कालीन जेई सज्जाद हुसैन निवासी श्रीनगर को विजिलेंस ने कस्टडी में लिया है।

29 सितंबर 2013 को विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। जांच में पाया गया कि उक्त सब डिवीजन में 1798 मीटर एमएस पाइप दादु प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद से खरीदीं गईं जबकि दर्शाई गई पाइप कम पाई गई। इससे विभाग को करीब 34,39,141 लाख रुपये का नुकसान हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर केस
विजिलेंस ने ही अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधमपुर में रहे एसई डीडी गोरखा, पीएस सहगल रियासी उधमपुर सर्कल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वीके शर्मा और लाभ लेने वाले अशोक कुमार और हरमिंदर सिंह आरोपियों में शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए ऊंची बोली पर पुल बनाने का काम दिया। आरोप है कि 177 लाख का काम बिना टेंडर के दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed