{"_id":"644adbf8a20d18228f063394","slug":"video-viral-without-helmet-police-challan-jammu-news-c-10-jam1006-103016-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिना हेलमेट यातायात पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल, डीएसपी ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिना हेलमेट यातायात पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल, डीएसपी ने काटा चालान
विज्ञापन
बिना हेलमेट जाते यातायात पुलिस कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यातायात पुलिस ने वीरवार को यातायात पुलिस कर्मी का चालान काट दिया। साथ ही विभागीय जांच की सिफारिश की। उक्त कर्मी पिछली सीट पर बैठा था, लेकिन हेलमेट नहीं पहना था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद यातायात पुलिस के एसडीपीओ बिक्रम कुमार ने कर्मी की पहचान की और एक हजार रुपये का चालान काटा।
दरअसल, हेड कांस्टेबल मंजूर अहमद आर्म्ड पुलिस में है, जो यातायात पुलिस के साथ अटैच है। वीरवार को मंजूर ने यातायात पुलिस के ही एसपीओ रमन कुमार से कुंजवानी में लिफ्ट ली। एसपीओ रमन कुमार आधिकारिक मोटरसाइकिल (जेके02डीए 6267) पर पुलिस लाइन में पेट्रोल डलवाने आ रहा था। जैसे ही कुंजवानी से निकले तो मंजूर अहमद बिना हेलमेट के ही पिछली सीट पर बैठ गया। तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। चंद घंटों में ही वीडियो यातायात पुलिस के पास पहुंच गया। इसके बाद एसडीपीओ ने कार्रवाई की।
यह वीडियो कुंजवानी का है। नियम हर किसी के लिए एक है। हेलमेट न पहनने पर एक हजार रुपये का चालान काटा है। साथ ही एसएसपी यातायात पुलिस से विभागीय जांच की सिफारिश भी की है। इसके लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
बिक्रम कुमार, एसडीपीओ, यातायात पुलिस