{"_id":"5fc313db28eb3f2f5b55c9d5","slug":"video-viral-of-attack-on-army-in-srinagar-new-terrorist-organization-paff-took-responsibility","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में सेना पर हमले की वीडियो हुआ वायरल, नजदीक से चलाई थी गोली, आतंकी के बॉडी कैम से किया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में सेना पर हमले की वीडियो हुआ वायरल, नजदीक से चलाई थी गोली, आतंकी के बॉडी कैम से किया रिकॉर्ड
Sun, 29 Nov 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Nov 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके खुशीपोरा में 26 नवंबर को सेना पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी कश्मीर घाटी में सामने आए नए आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने ली है। साथ ही सेना के साथ काम करने वाले स्थानीय लोगों को भी धमकी दी गई है।
आतंकी हमले का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हुए थे। वायरल एक मिनट 52 सेकंड के वीडियो को आतंकी के बॉडी कैम से शूट किया गया है जिसमें यह पता चलता है कि आतंकियों ने एक दम नजदीक से जवानों पर गोलियां चलाई।
वीडियो में एक हमलावर फायरिंग करता भी दिख रहा है और दूसरे आतंकी को कश्मीरी भाषा में कवर फायर देने के लिए कह रहा है। इससे यह पता चल रहा है कि हमलावर कश्मीरी थे। दोनों जवानों को आतंकियों ने एकदम नजदीक से गोली मारी और फरार हो गए।
विज्ञापन
वीडियो में जो हथियार दिखाए गए हैं वह अक्सर जैश आतंकियों द्वारा प्रयोग में लाए जाते हैं। हमले वाले दिन आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी हमले के पीछे जैश या लश्कर का हाथ होने की आशंका जताई थी। बता दें कि इससे पहले बारामुला के क्रीरी में सीआरपीएफ क्र्तीरी में हमले का भी वीडियो पीएएफएफ ने जारी किया था।

आपको बता दें कि वीरवार को आतंकियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों पर एक बड़ा हमला कर दिया था। हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। कॉमबेट ड्रेस पहने दहशतगर्द मौके पर पहुंचे और सेना के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घायल दोनों जवानों को शरीफाबाद स्थित सैन्य शिविर में ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।
घटन के बाद दहशतगर्द मौके से एक मारुति कार लेकर फरार हो गए। आतंकी एक जवान की एके 47 राइफल भी लूट ले गए थे।
घटन के बाद दहशतगर्द मौके से एक मारुति कार लेकर फरार हो गए। आतंकी एक जवान की एके 47 राइफल भी लूट ले गए थे।