कश्मीर में वायरल हुआ आतंकियों का वीडियो, सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी अपनी मौजूदगी दिखाने और अपने संदेश जनता या राजनेताओं तक पहुंचाने के लिए सोशल साइट्स का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। आतंकियों ने इस बार दो नए वीडियो जारी किए हैं। इसमें आतंकियों ने कहा है कि वीडियो वायरल करने के लिए उन्होंने व्हाट्स एप का इस्तेमाल किया है।
दोनों वीडियो में आतंकियों की संख्या पांच से छह है। वह हथियारों से लैस हैं। पहला वीडियो दो मिनट 42 सेकेंड का है। इसमें हथियारों से लैस पांच आतंकी दक्षिणी कश्मीर के किसी पहाड़ी इलाके में बर्फबारी के बीच चलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक आतंकी उनका वीडियो शूट कर रहा है जिसकी ओर देखकर वह अपना हथियार दिखाता है।
बाद में आतंकी एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते दिखाई दे रहे हैं। दूसरा वीडियो 9 मिनट 42 सेकेंड का है। इसमें उक्त सभी आतंकी एक-एक कर कमरे में दाखिल हो रहे हैं। इस दौरान वह अपना नाम, कोड नेम और संगठन का नाम बता रहे हैं।
आतंकियों के हिजबुल से कनेक्शन का शक
इसमें यह बात सामने आ रही है कि कुछ आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन जबकि कुछ लश्कर से संबंध रखते हैं। वीडियो में वह यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन सबका एक ही मकसद है और वह है कश्मीर की आजादी के लिए लड़ना। इसके लिए वह जान देने तक के लिए तैयार हैं।
आतंकी बुरहान वानी की मौके बाद कश्मीर में पांच महीने चले बवाल के बारे में भी वह बात करते दिखाई दे रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि जो लोग पंचायती चुनावों में भाग लेते हैं या फिर किसी भी राजनीतिक संगठन पीडीपी या एनसी के साथ संबंध रखते हैं वह कौम के गद्दार हैं।
यही कारण है वह लोग हमारी गोलियों का निशाना बनते हैं। उनका यह भी कहना है कि जो विदेशी आतंकी यहां आते हैं वह भी हमारी लड़ाई में हमारा साथ देने के लिए आते हैं।
हाल के ही हैं वायरल हुए वीडियो
वीडियो में साफ तौर पर बर्फबारी होती दिख रही है। आतंकी हाल ही के बवाल के बारे में आतंकी चर्चा कर रहे हैं। उससे साफ स्पष्ट होता है कि यह वीडियो ताजे हैं।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह चौंकाने वाली है कि हिज्ब और लश्कर एक बार फिर से एकजुट होकर दक्षिणी कश्मीर में अपनी जड़ें मजबूत करने में जुट गए हैं।
फिलहाल, पुलिस इस पर चुप्पी साधे बैठी है। सूत्रों की माने तो पुलिस हरकत में आ चुकी है।