{"_id":"80a4c58fe66415df591c280c7cc0ade3","slug":"very-cold-weather-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में पड़ रही कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में पड़ रही कड़ाके की ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Dec 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
रियासत में कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन
पारा कुछ कम होने के साथ लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 10.1 और कारगिल में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुगल रोड स्थित पीर की गली, पोशाना, छत्तापानी, चंडीमड़, डुगरा आदि पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। लेकिन मुगल रोड पर शनिवार चौथे दिन यातायात बहाल हो गया। अगले चौबीस घंटों में कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री कम 5.1 और न्यूनतम एक डिग्री कम माइनस 3.2 दर्ज किया गया।
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा चार डिग्री कम 3.2, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 0.5, लेह में माइनस 0.8 और कारगिल में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.4 और रात का पारा तीन डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दो डिग्री कम 16.9 दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 10.1
कारगिल माइनस 9.0
गुलमर्ग माइनस 5.7
पहलगाम माइनस 4.4
श्रीनगर माइनस 3.2