फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vehicles stranded on national highway in Udhampur since 2 days due to snowfall

जम्मू-कश्मीरः भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से नेशनल हाईवे बंद, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Thu, 13 Dec 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Updated Thu, 13 Dec 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Vehicles stranded on national highway in Udhampur since 2 days due to snowfall
नेशनल हाईवे उधमपुर - फोटो : ani

घाटी में भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से उधमपुर में नेशनल हाईवे पर बीते दो दिन से गाड़ियां खड़ी हैं। उधमपुर एसएसपी ने कहा है कि सुबह से यहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। हमने यहां फंसे हुए लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है साथ ही जिला प्रशासन ने इनके रहने के लिए हॉल का इंतजाम करवाया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




बता दें कि घाटी के नीचले इलाकों में बीते कई दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। जवाहर सुरंग में भारी बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। इससे पहले पीर पंजाल के पहाड़ों की पर बर्फबारी जारी रहने से मुगलरोड यातायात के लिए बंद रही। इस बीच पुलिस और यातायात पुलिस ने नाका लगा कर किसी भी प्रकार के वाहनों को सुरनकोट से आगे मुगलरोड की तरफ बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी के चलते तहसील के गांव डोगरेयां एवं पोशाना के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लगातार बर्फबारी के चलते मुगलरोड पर पोशाना स्थित सैन्य शिविर का भी अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क बहाल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed