फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vehicle will run on the Bailey Bridge in poonch

खुशखबरीः पुंछ में बेली ब्रिज पर दौड़ेंगे वाहन

Wed, 15 Oct 2014 02:07 AM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
vehicle will run on the Bailey Bridge in poonch

बाढ़ की तबाही झेल चुके पुंछ जिले में बफ्लियाज से पुंछ तक छह बेली ब्रिज (अस्थायी लोहे के पुलों) का निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय गृह  मंत्रालय से मंजूरी के बाद पुलों के निर्माण के लिए कोलकाता के गार्डन रीच से पचास गाड़ियों में उपकरण लाया जा रहा है, जिनमें से सोलह पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


पुंछ टाउन में पहले पुल का निर्माण शुरू किया गया है। बनाए जा रहे पुलों पर वाहनों की आवाजाही शुरू से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। यह पहला मौका है जब रियासत में किसी त्रासदी के बाद युद्धस्तर पर ऐसे पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन पुलों के निर्माण का खर्च सड़क एवं भवन निर्माण विभाग वहन करेगा। जम्मू संभाग में गत सितंबर माह में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से कई सड़कों के साथ मोटर और फुट ब्रिजों को नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक रहती है पुल की उम्र

vehicle will run on the Bailey Bridge in poonch

क्षतिग्रस्त 2708 सड़कों में से 2666 को बहाल कर दिया गया है, लेकिन पुलों के अस्थायी निर्माण चुनौती बने हुए हैं। बाढ़ से पहले जम्मू संभाग के कुल 338 मोटर और 508 फुट ब्रिजों पर रोजाना लाखों लोगों की आवाजाही होती थी।

बाढ़ से 54 ब्रिज और 177 फुट ब्रिजों को नुकसान पहुंचा था। 27 फुट ब्रिज पानी में पूरी तरह से बह गए। इसमें सबसे ज्यादा क्षति पुंछ जिले में हुई। पुंछ में अभी तक कोई मोटर ब्रिज बहाल नहीं हो पाया है। इसको देखते हुए छह वैली ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया है।

इस पुल की खासियत यह है कि यह कुछ ही दिनों में खड़ा किया जा सकता है और लंबे समय तक चल सकता है। अगले कुछ समय में बफ्लियाज से पुंछ तक दरिया पर सभी छह वैली ब्रिज को खड़ा कर दिया जाएगा।

पंद्रह करोड़ रुपये खर्च होंगे

विभाग के चीफ इंजीनियर अब्दुल हमीद शेख का कहना है कि मुख्यमंत्री के केंद्र से जोर देने पर ऐसा संभव हो पाया है। पहले ऐसे कार्य के लिए छह से ज्यादा माह का समय लग सकता था। प्रोजेक्ट पर करीब पंद्रह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कोलकाता से आ रहे उपकरणों पर रियासत में टैक्स माफ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed