{"_id":"62a635395e20a27b496a18ac","slug":"vehicle-stuck-crossing-sindh-river-army-rescued-four-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Rescue: सिंध नदी को पार कर रहा वाहन फंसा, सेना ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Army Rescue: सिंध नदी को पार कर रहा वाहन फंसा, सेना ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला
Mon, 13 Jun 2022 12:20 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:20 AM IST
सार
बालटाल के पास सिंध नदी को वाहन से पार करने की कोशिश में चार युवक फंस गए। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर बालटाल-दोमेल मार्ग पर पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात जवानों ने वाहन को नदी में फंसे देखा। इसके बाद ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
नदी की फंसी कार को निकालते आर्मी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालटाल में सिंध नदी को वाहन से पार करने की कोशिश में फंसे चार लोगों को सेना ने बचाव कार्य चलाकर सुरक्षित निकाला। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर से चार लोग पिकनिक के लिए सोनमर्ग आए थे।
विज्ञापन
नदी को वाहन से पार करने की कोशिश में चार युवक फंसे
बालटाल के पास सिंध नदी को वाहन से पार करने की कोशिश में चार युवक फंस गए। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर बालटाल-दोमेल मार्ग पर पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात जवानों ने वाहन को नदी में फंसे देखा।
विज्ञापन
सेना की बचाव टीम ने मौके पर पहुंची
उसमें सवार लोगों की ओर से बचाव की गुहार भी लगाई जा रही थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सेना की बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया
जेसीबी तथा अन्य उपकरणों की मदद से फंसे वाहन तथा उसमें सवार चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।