फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vehicle overturned in Poonch SSP's escort, one policeman killed, five injured

जम्मू-कश्मीर: पुंछ एसएसपी के एस्कार्ट में लगा वाहन पलटा, एक पुलिस कर्मी की मौत, पांच घायल 

Tue, 16 Nov 2021 08:04 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 08:04 PM IST
सार

पुंछ में पुलिस एस्कार्ट में लगे वाहन के पलटने से एक सिपाही की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरा हादसा चिनैनी-नाशरी सुरंग में हुआ। यहां दो वाहनों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Vehicle overturned in Poonch SSP's escort, one policeman killed, five injured
पुंछ में हादसे का शिकार पुलिस वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस का एस्कार्ट वाहन पलटने से एक सिपाही मौत जबकि पांच घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को एसएसपी पुंछ पीर की गली से  सुरनकोर्ट की तरफ जा रहे थे। इस बीच एसएसपी के एस्कार्ट में लगा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

विज्ञापन


इसमें सिपाही शोएब अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चालक शाम लाल, इस्तेकर अहमद, परवेज अहमद भट्टी, शमीम अहमद, गुलाम मुस्तफा को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें से तीन लोगों को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू भेजा गया है। 
विज्ञापन


चिनैनी-नाशरी सुरंग में भिड़े दो वाहन, एक की मौत, सात घायल
उधमपुर के बटोत पुलिस स्टेशन के तहत चिनैनी-नाशरी सुरंग के बीच दो वाहनों की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। मंगलवार शाम को चिनैनी-नाशरी सुरंग के बीच जैसे ही दो वाहनों के बीच टक्कर हुई, मौके पर चीख पुकार शुरू हो गई। इसके बाद तुरंत सुरंग का बचाव दल मौके पर पहुंचा और दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को एंबुलेंस से चिनैनी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मृतक व्यक्ति की नहीं हो पाई पहचान
डाक्टरों की पहले से ही तैनात टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। स्कॉर्पियो में सवार कुछ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान भी नहीं हो पाई है। जबकि, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए वे भी अपना नाम और पता नहीं बता पाए हैं।

 

वहीं, टाटा 407 लोड कैरियर में सवार घायलों की पहचान संतोष (18) निवासी संगलदान और सुनील सिंह (29) निवासी डिगडोल के रूप में हुई है। इनका उपचार चिनैनी में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed