आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, बढ़ी किल्लत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी तरह बीस रुपये में बिकने वाली गोभी 80, फलियां 80 (पहले 20), शिमला मिर्च 80 (पहले 20), बैंगन 40 ( पहले 20), कद्दू 50 (पहले 20), टमाटर 50, भिंडी 40 आदि महंगे दामों पर बिक रहे हैं।
नरवाल मंडी में सब्जियों के कारोबारी विशाल कोहली ने बताया कि बाढ़ से अधिकांश सब्जियां तबाह हो गई हैं। इन्हें चिनाब और तवी किनारे लगाया गया था। इसके अलावा श्रीनगर से भी सब्जियों की बड़ी खेप रोजाना पहुंचती है।
लेकिन हाईवे बंद रहने से सप्लाई नहीं हो पा रही है। दूसरे राज्यों से भी पर्याप्त सब्जियां नहीं पहुंच रही हैं। आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दामों में ज्यादा गिरावट आने की उम्मीद कम है।
बाढ़ और हाईवे बंद होने से बढ़ी समस्या
बाढ़ से आई तबाही और जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद रहने से बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों की जबरदस्त किल्लत हो गई है।
हालत यह है कि अधिकांश सब्जियां कई सौ गुणा अधिक दाम से बिक रही हैं। इस महंगाई की मार सीधे रसोई पर पड़ी है। बताया जाता है कि तवी और चिनाब दरिया के किनारे लगाई गई अधिकांश सब्जियां तबाह हो गई हैं।
बाहर से भी पर्याप्त सब्जी नहीं पहुंच रही है। बाजार में यहां सामान्य आलू तीस रुपये प्रति किलो रिटेल में बिक रहा था वह चालीस से ऊपर पहुंच गया है।