{"_id":"06d34ba797e677d3b508424882c5f001","slug":"vat-submission-last-date-may-be-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Sep 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रेसीडेंट राकेश गुप्ता के नेतृत्व में चैंबर पदाधिकारियों का दल कामर्शियल टैक्स कमिश्नर से मिला। उनका कहना था कि रियासत में आई बाढ़ के कारण व्यापारियों को वैट जमा करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दल ने कमिश्नर से मांग की कि वैट के दूसरे क्वार्टर की किश्त जमा करने की तिथि छह माह बढ़ाई जाए। इसके अलावा सेकेंड क्वार्टर की रिटर्न और आडिटेड एनुअल रिटर्न जमा करने की तिथि छह माह बढ़ाने का आग्रह किया।
किसी तरह की बकाया राशि के लिए डीसी रिकवरी द्वारा जारी वारंट को भी फिलहाल रद करने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।
चैंबर के दल ने कहा कि इस संबंध में 22 सितंबर को एक प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री से भी मिला था और उन्हें समस्या से अवगत करवाया गया था।
कमिश्नर ने चैंबर पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि राहत अभियान के समाप्त होते ही उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द फैसला ले लिया जाएगा। ताकि व्यापार जगत से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।