{"_id":"9f39f665c15c7fd9b0f9beaacfa82136","slug":"vansh-mahajan-selected-for-common-wealth-fencing-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ अफ्रीका में जलवा दिखाएंगे जम्मू के वंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ अफ्रीका में जलवा दिखाएंगे जम्मू के वंश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 22 Apr 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
राज्य के युवा फेंसर वंश महाजन और कोच छोटू लाल शर्मा का आगामी जुलाई में कैपटाउन, साउथ अफ्रीका में हो रही कामन वेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर वंश को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान युवा सेवा एवं खेल मंत्री इमरान राजा अंसारी ने वंश को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। बिहिलाली छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुई 11वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में वंश ने कांस्य पदक हासिल किया था। उसने कोलकाता में 2011 में हुई सब जूनियर और कैडेट नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
स्कूल नेशनल के अलावा अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी वंश ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। छोटू लाल ने रियासत में फेंसिंग को आगे लाने के लिए सराहनीय सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन