{"_id":"68bf3d928ca7b9ab1607497a","slug":"vande-bharat-reduced-the-problems-of-closed-highway-people-said-increase-the-bogie-or-the-train-srinagar-news-c-10-lko1027-708186-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बंद राजमार्ग की दिक्कतों को वंदे भारत ने किया कम, लोग बोले-बोगी बढ़ाएं या ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बंद राजमार्ग की दिक्कतों को वंदे भारत ने किया कम, लोग बोले-बोगी बढ़ाएं या ट्रेन
Tue, 09 Sep 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से जम्मू-कश्मीर हाईवे करीब दो सप्ताह से बंद है। इस वजह से जम्मू से श्रीनगर सोमान नहीं आ पा रहा है। वहीं यहां से सेब आदि उपज भी नहीं जा पा रही है। हालांकि आवागमन की दिक्कत को वंदे भारत ट्रेन ने कुछ कम किया है। लोगों की मांग है कि वंदे भारत में महज आठ कोच हैं, या तो कोच बढ़ाए जाएं या ट्रेनें। समान के लाने-लेजाने के लिए मालगाड़ी की मांग भी की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से यातायात पूरी तरह से बंद है। ट्रैवल्स से जुड़ी बस, ट्रैवलर, टैक्सी आदि बेकार खड़ी हैं। कश्मीर से जम्मू जाने वाले मार्ग खुलने की राह देख रहे हैं। उड़ान सुविधा उपलब्ध तो है, लेकिन महंगी होने के कारण हर किसी के बजट में नहीं आ रही। वहीं वंदे भारत ट्रेन में इस समय प्रतीक्षा सूची ज्यादा लंबी नहीं है, एक-दो दिन बाद के टिकट उपलब्ध हैं।
ऐसे में इस ट्रेन ने लोगों की दिक्कतों को थोड़ा कम किया है। श्रीनगर के गोकदल के रहने वाले नबी अहमद ने बताया कि उन्हें जम्मू जाना था, राजमार्ग बंद होने की वजह से वंदे भारत ट्रेन का दो दिन बाद का टिकट लिया है। वहीं कारोबारी मोहम्मद नदीम ने बताया कि बुधवार को जम्मू जाने के लिए वंदेभारत की टिकट ली है। मंगलवार की मिल नहीं पाई। सरकार या तो ट्रेन के कोच बढ़ाएं या ट्रेनें बढ़ाएं।
विज्ञापन
मालगाड़ी चले तो बात बने
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब दो सप्ताह से बंद होने के बाद से श्रीनगर में आपूर्ति प्रभावित हुई है। खाद्य वस्तुओं, खास तौर पर वह जो बाहर से आती हैं उनके दाम बढ़े हुए हैं। एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि स्थानीय सब्जियों पर कोई प्रभाव नहीं हैं लेकिन बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों अंतर आया है। स्थानीय मंडी में दाम बढ़े हैं तो हमें भी बढ़ाने पड़े हैं। पारिमपुरा मंडी के कारोबारी रहमत बशीर ने बताया कि काफी समय से माल की आवक बंद है। वंदे भारत के साथ अगर मालगाड़ी भी चलने लगे तो बार-बार मार्ग बंद होने से हो रही परेशान कम होगी।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए परामर्श जारी
श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कई अवरुद्ध हिस्सों पर चल रहे कार्य के कारण सोमवार को भी वाहनों के लिए बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि कार्य प्रगति पर है और जनता से अपील की गई है कि जब तक राजमार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता, तब तक इस पर यात्रा न करें। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जखेनी और बाली नाला के बीच सड़क अवरोध के कारण जखेनी से श्रीनगर की ओर और वापस श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है। फिलहाल, नगरोटा (जम्मू) से चेनानी, पटनीटॉप, डोडा, रामबन, बनिहाल, श्रीनगर और वापस श्रीनगर की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है। यातायात अधिकारियों की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, मुगल रोड, श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड और सिंथन रोड पर यातायात चल रहा है। यातायात पुलिस ने किसी अफवाह पर ध्यान न देने और यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और यातायात नियंत्रण इकाइयों के माध्यम से नवीनतम अपडेट देखने का आग्रह किया है। ब्यूरो