{"_id":"68492d143d74ecc5de0ad4d2","slug":"vande-bharat-katra-to-srinagar-vande-bharat-became-the-first-choice-passengers-left-the-old-trains-and-flock-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: कटड़ा से श्रीनगर वंदे भारत बनी पहली पसंद, पुरानी ट्रेनों को छोड़ यात्री उमड़े नई रफ्तार की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: कटड़ा से श्रीनगर वंदे भारत बनी पहली पसंद, पुरानी ट्रेनों को छोड़ यात्री उमड़े नई रफ्तार की ओर
Wed, 11 Jun 2025 12:53 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:53 PM IST
सार
कटड़ा से श्रीनगर के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार अगले 10 दिनों तक ट्रेन की सभी सीटें फुल हैं और लंबी प्रतीक्षा सूची बनी हुई है।
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने हासिल की 180Kmph की गति
- फोटो : X / @PIB_India
विस्तार
माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेशन अधीक्षक जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित इस ट्रेन को लोगों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यह एक नया रूट है और लोगों में इसे लेकर खासा जोश है। यही कारण है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में अगले 10 दिनों तक की सभी सीटें फुल हैं। यात्रा को लेकर लंबी प्रतीक्षा सूची है और लोग इस आधुनिक ट्रेन में सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलाई गई है, जो न केवल तीर्थयात्रियों बल्कि स्थानीय यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक और तेज यात्रा का विकल्प बनी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Katra, Reasi, J&K: On the Vande Bharat Express running on the Katra–Srinagar route, Station Superintendent at Mata Vaishno Devi Katra Railway Station, Jugal Kishor Sharma says, "We are getting a very good response from the public for the Vande Bharat Express, which was… pic.twitter.com/kNDsjx6Eeu
— ANI (@ANI) June 11, 2025
