फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vande Bharat Express Train To Run Between Delhi And Jammu Tawi to Shri Mata Vaishno Devi Katra

माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी, ट्रायल की तारीख हुई तय

Sat, 20 Jul 2019 01:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 20 Jul 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express Train To Run Between Delhi And Jammu Tawi to Shri Mata Vaishno Devi Katra
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है। रेलवे यात्रियों को आठ घंटे में दिल्ली से कटरा तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। 130 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली पहली स्वदेश निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) को नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाया जाएगा। इसका ट्रायल 22 जुलाई से शुरू होगा। ट्रायल के बाद नियमित रूप से इस ट्रेन को चलाने की योजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल 22 जुलाई को होगा। यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे दिल्ली से रवाना होगी अंबाला व लुधियाना होते हुए दोपहर 12:38 बजे जम्मू पहुंचेगी। दोपहर 2:00 बजे यह ट्रेन कटरा पहुंचेगी वहीं शाम 3:00 बजे यह ट्रेन कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से कटरा आठ घंटे में पहुंच जाएगी। वर्तमान में दिल्ली के लिए 10 से 12 घंटे का समय लग रहा है। 
विज्ञापन


8 घंटे में दिल्ली तक का सफर, 5 स्टेशनों पर रुकेगी
टी-18 ट्रेन से माता वैष्णो से दिल्ली तक का सफर आठ घंटे में पूरा होगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलेगी, जो 8:10 पर अंबाला पहुंचेगी। यहां से 8:12 पर प्रस्थान करेगी। 9:10 पर ट्रेन सोनीवाल से चलेगी और 9:22 पर लुधियाना पहुंचेगी। इसके बाद 12:40 पर ट्रेन जम्मू तवी पहुंचेगी और 12:42 पर जम्मू से प्रस्थान करेगी। दोपहर दो बजे ट्रेन कटरा पहुंचेगी। कटरा से उसी दिन दोपहर तीन बजे ट्रेन दिल्ली के लिए चलेगी, जो 4:18 पर जम्मू पहुंचेगी। जम्मू से ट्रेन 4:20 पर प्रस्थान करेगी और 7:36 पर लुधियाना पहुंचेगी। यहां से यह 7:38 पर रवाना होगी। सोनीवाल से ट्रेन 7:50 पर रवाना होगी, जो अंबाला में 8:56 पर पहुंचेगी। ट्रेन नई दिल्ली में रात 11 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएफ को मिला था यह लक्ष्य
केंद्र सरकार ने आईसीएफ को इस साल 10 वंदे भारत एक्सप्रेस बनाने का लक्ष्य दिया था। हालांकि इस साल मात्र तीन रैक बनने की ही उम्मीद है। तीसरा रैक अक्टूबर और चौथा दिसंबर में मिलेगा। इसके बाद एक फरवरी 2020 में आएगा।


अभी यह है रूट
दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे का समय लेती है। ये सुबह 6 बजे नई दिल्ली से निकलती है और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंच जाती है। उसी दिन दोपहर 3 बजे ये ट्रेन वाराणसी से निकलती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंच जाती है। ट्रेन प्रयागराज और कानपुर स्टेशन पर रूकती है। एसी चेयरकार का किराया 1755 रुपये और एक्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 3300 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed