फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vande bharat express may run three days a week

सप्ताह में तीन दिन चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस 

Mon, 29 Jul 2019 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
vande bharat express may run three days a week
vande bharat express - फोटो : twitter/@PiyushGoyalOffc

दिल्ली से कटड़ा के बीच चलाए जाने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल सकती है। 22 जुलाई को हुए ट्रेन के सफर ट्रायल के बाद ट्रेन के परिचालन पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पहले ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की योजना है। इसके बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन के परिचालन की विधि को बढ़ाया जाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि रेलवे ने इसके अधिकारिक पुष्टी नहीं की है। 
विज्ञापन


अगस्त माह में रेलवे दिल्ली से कटड़ा के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। 22 जुलाई ट्रायल में हुई सभी गतिविधियों का डॉक्यूमेंटेशन किया गया है। ट्रायल के दौरान ट्रेन के स्पीड पर रेलवे की विशेष नजर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन आठ घंटे में दिल्ली से कटड़ा के बीच का सफर तह करेगी। रेलवे के अनुसार पहले ट्रेन को सप्ताह में सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलाया जाएगा। इसके बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इसका परिचालन सप्ताह में पांच दिन किया जा सकता है। 


इस संबंध में सीनियर डीओएम फिरोजपुर से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास ऐसी कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है। अब रेलवे बोर्ड इसके परिचालन पर अंतिम मोहर लगाएंगी। फिरोजपुर डिवीजन ट्रेन के परिचालन के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed