{"_id":"5f5d02d08ebc3e57bd22cea0","slug":"van-falls-into-chenani-trench-four-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः चिनैनी में वैन खाई में गिरी, जुड़वां नवजात और मां समेत 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः चिनैनी में वैन खाई में गिरी, जुड़वां नवजात और मां समेत 4 की मौत
Sat, 12 Sep 2020 10:48 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर जिले के चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग पर राजी नामक स्थान पर एक वैन के खाई में गिरने से दो नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान शानो देवी (20) पत्नी अजीत कुमार निवासी पट्टनगढ़, उनके दोनों नवजात और कृष्णा (55) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में संतोष कुमार (20), अजीत कुमार (24), रेशमा देवी (25) और मिया देवी (50) सभी निवासी पट्टनगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पट्टनगढ़ से सीएचसी चिनैनी लाई जा रही गर्भवती महिला ने रास्ते में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद राजी नामक स्थान पर वैन (जेके02सीएल 1654) खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को सीएचसी चिनैनी लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया और कुछ ही समय बाद दोनों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल नवजात और कृष्णा नामक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन