फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Valley shivering due to cold in Chille Kalan, other sources including Dal frozen, coldest Drass in the country

जम्मू कश्मीर मौसम: चिल्ले कलां के पहले दिन ठंड से कांपी घाटी, डल समेत अन्य स्रोत जमे, देश में सबसे ठंडा द्रास

Thu, 22 Dec 2022 08:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 08:12 AM IST
सार

चिल्ले कलां के पहले ही दिन सुबह के समय वाहनों के विंडशील्ड, जमीन और घास पर सफ़ेद परत बिछी दिखी। इसके अलावा धुंध के चलते दृश्यता (विजिबिलिटी) भी बहुत कम रही। रात के समय माइनस में गए तापमान के चलते विश्व प्रसिद्ध डल झील के अंदरूनी हिस्सों के साथ-साथ पानी के अन्य स्रोतों की ऊपरी परत भी जम गई।

विज्ञापन
Valley shivering due to cold in Chille Kalan, other sources including Dal frozen, coldest Drass in the country
जम्मू में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में 40 दिन के भीषण ठंड का दौर बुधवार से शुरू हो गया। चिल्ले कलां के पहले दिन ठंड से घाटी कांप गई। श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख का द्रास क्षेत्र बीती रात देश में सबसे ठंडी जगह रहा। यहां पारा माइनस 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


चिल्ले कलां के पहले ही दिन सुबह के समय वाहनों के विंडशील्ड, जमीन और घास पर सफ़ेद परत बिछी दिखी। इसके अलावा धुंध के चलते दृश्यता (विजिबिलिटी) भी बहुत कम रही। रात के समय माइनस में गए तापमान के चलते विश्व प्रसिद्ध डल झील के अंदरूनी हिस्सों के साथ-साथ पानी के अन्य स्रोतों की ऊपरी परत भी जम गई।
विज्ञापन


डल झील में बुधवार को शिकारे पानी की जमी हुई परत को चीरते हुए चलते रहे। एक शिकारा चालक बशीर अहमद ने बताया कि सुबह के समय काफी दिक्कत होती है। हाथ ठंड के कारण नहीं चलते। यहां तक कि कई बार पानी की जमी हुई परत को चप्पू से तोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने कहा कि अब आगे के 40 दिन काफी भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा और इससे काफी दिक्कतें आएंगी।  भीषण ठंड के बावजूद कश्मीर में पर्यटकों का आना जारी है। बुधवार को जमी झील को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली से आए रिशभ खुराना ने बताया कि वह कश्मीर घूमने आए हैं।

सुबह के समय झील के ऊपर जमी परत को देख एक अलग ही अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले सिर्फ फ्रिज में बर्फ जमी देखी थी। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था।

कश्मीर घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री, विश्व प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख घाटी में अधिक ठंड का प्रकोप दिखा। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 11.8 डिग्री, कारगिल में माइनस 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा स्थान द्रास देश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 19.8 डिग्री रहा।  

25 तक मौसम शुष्क रहने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है। 26 दिसंबर के बाद जम्मू के कुछ स्थानों से लेकर कश्मीर में  विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।



बता दें कि सर्दियों के भीषण 40 दिन के बाद चिल्ले खुर्द की शुरुआत होती है जो 20 दिन तक चलता है। फर्क इतना होता है कि इसमें ठंड चिल्ले कलां से थोड़ी कम होती है। आख़िर में आता है चिल्ले बच्चा, जोकि 10 दिन का होता है और इस दौरान सर्दी सबसे कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed