फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Yatra: Within four days 1.5 lakh devotees reached bhawan

वैष्णो देवी यात्रा: चार दिन के भीतर डेढ़ लाख भक्त पहुंचे भवन, कटड़ा में नवरात्रि महोत्सव से माहौल भक्तिमय

Fri, 30 Sep 2022 01:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 01:26 AM IST
सार

शारदीय नवरात्रि में बड़ी संख्या में भक्त माता वैष्णो के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंच रहे हैं। पहले चार दिनों में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन में डेढ़ लाख श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं। वीरवार को रात आठ बजे तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शनी ड्योढ़ी से आगे बढ़ चुके थे। संभावना है कि इन शारदीय नवरात्रि में भक्तों की संख्या साढ़े तीन लाख तक हो सकती है।  
 

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra: Within four days 1.5 lakh devotees reached bhawan
भवन में पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के पहले चार दिनों में माता वैष्णो देवी के चरणों में लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं। वीरवार को रात आठ बजे तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शनी ड्योढ़ी से आगे बढ़ चुके थे। संभावना है कि इन शारदीय नवरात्रि में भक्तों की संख्या साढ़े तीन लाख तक हो सकती है।

विज्ञापन


प्रथम नवरात्र पर सोमवार को 42 हजार भक्तों ने भवन में माथा टेका था। वहीं, मंगलवार को यह संख्या 38216 रही। तीसरे दिन बुधवार को भक्तों का आंकड़ा 34115 तक पहुंचा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 12 बजे तक 15 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर माता के भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे तक 21 हजार और शाम आठ बजे तक 30 हजार से अधिक भक्त भवन की ओर माता के जयकारे लगाते हुए बढ़े। अभी कक्ष बंद होने में दो घंटे शेष थे, और पंजीकरण के लिए बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार व रविवार को भक्तों की संख्या में फिर से उछाल आएगा। अनुमान है कि नवरात्रि में भक्तों की संख्या साढ़े तीन लाख तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के हर राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया 

नवरात्रि महोत्सव में सनातन धर्म सभा 27 सितंबर 4 अक्तूबर तक हर दिन झांकियों का आयोजन कर रही है। इस शोभायात्रा में प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां निकाली जा रही हैं। वीरवार को निकाली गई झांकियों में भी देश के हर राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय था।


सबसे पहले नौ कन्याओं का पूजन कर तीन पिंडियों की झांकी को आगे रखा जाता है। इसके बाद राधा कृष्ण, बाबा जीतो, कूश्मांडा माता का स्वरूप, राम सीता वनवास, श्री गणेश, माता की पालकी स्वरूप, गोजरी, लद्दाखी, राजस्थानी, आदि झांकियां निकाली गईं।

इनमें विभिन्य राज्यों की संस्कृति होगी साफ झलक रही थी। झांकी के समय शाम सात बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। झांकी निकलते ही बड़ी संख्या में लोग मार्ग के दोनों ओर झांकियों देखने के लिए बेताब थे।


शोभायात्रा आते ही माता के जयकारों से धर्मनगरी गूंज उठी, और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दोनों ओर खड़े लोग मोबाइल में फोटो ले रहे थे। शोभायात्रा में सभा के सदस्य रतन सिंह, रतन शर्मा, अजय शर्मा, सोनू कोहली, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed