फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Yatra: Landslide stalls movement from New Himkoti Marg, devotees reach traditional route

वैष्णो देवी यात्रा: भूस्खलन से नया हिमकोटी मार्ग से आवाजाही ठप, पारंपरिक रास्ते से ही भवन में पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 23 Jul 2023 11:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 11:32 PM IST
सार

बारिश और भूस्खलन के चलते हिमकाेटी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग से श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इस रास्ते को तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra: Landslide stalls movement from New Himkoti Marg, devotees reach traditional route
बारिश में टूटे वैष्णो देवी जाने वाले रास्ते को ठीक करते मजदूर - फोटो : संवाद

विस्तार

कटड़ा से वैष्णो देवी भवन जाने वाला नया हिमकोटी मार्ग भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिए बंद है। उसे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को पारंपरिक मार्ग से ही भेजा गया। हिमकोटी मार्ग पर पंछी क्षेत्र के पास हुए भूस्खलन के बाद से बैटरी कार सेवा भी बंद है।

विज्ञापन


भक्तों को पारंपरिक मार्ग से यात्रा के निर्देश हैं। कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा कई दिनों से प्रभावित है। रविवार सुबह धूप निकलने के चलते कुछ उड़ानें भरी गईं। श्रद्धालु घोड़े, पिट्ठू व पालकी से परिजनों के साथ जयकारे लगाते हुए दरबार में पहुंचे। वहीं, श्राइन बोर्ड मार्ग पर तेजी से काम करवा रहा है।

विज्ञापन

मौसम साफ होने के बाद उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

उधमपुर में मौसम साफ होने के बाद उमस भरी गर्मी ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह से शाम तक मौसम पूरी तरह से साफ रहा और इससे उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को फिर से मौसम के खराब होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के समय शहर व आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए थे और लग रहा था कि फिर से बारिश होगी, लेकिन सुबह करीब दस बजे मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई।


इसके साथ ही उमस का भी प्रकोप बढ़ गया। दोपहर को धूप के तेज होने के बाद बाहर निकलने पर परेशानी बढ़ रही थी। उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग फिर से कूलर व एसी लगाने को मजबूर हो गए। हालांकि शाम के समय सूरज के ढलने के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed