फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Yatra Suspended Till October 7 Due to Heavy Rain Alert Jammu Kashmir News in Hindi

Vaishno Devi Yatra: भारी बारिश की आशंका, कल से 7 अक्तूबर तक स्थगित रहेगी यात्रा; श्राइन बोर्ड ने दी यह सलाह

Sat, 04 Oct 2025 10:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 10:41 AM IST
सार

Vaishno Devi Yatra Halted: हाल के दिनों में कटड़ा से भवन तक जाने वाले रास्तों पर कई जगह चट्टानें खिसकने और पानी भरने जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए 5 से 7 अक्तूबर तक यात्रा रोकने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra Suspended Till October 7 Due to Heavy Rain Alert Jammu Kashmir News in Hindi
माता वैष्णो देवी का भवन - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

वैष्णो देवी यात्रा 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बारे में जानकारी साझा की।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 

हाल के दिनों में कटड़ा से भवन तक जाने वाले रास्तों पर कई जगह चट्टानें खिसकने और पानी भरने जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए 5 से 7 अक्तूबर तक यात्रा रोकने का फैसला लिया गया है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा की योजना न बनाएं और मौसम सामान्य होने के बाद ही दर्शन के लिए आएं। 
विज्ञापन


साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा स्थगित रहने के दौरान सफाई, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि मौसम सामान्य होते ही यात्रा को पुनः सुचारू रूप से शुरू किया जा सके। यात्रा स्थगन की जानकारी मिलते ही देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटड़ा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों को बोर्ड की ओर से लगातार सूचना दी जा रही है। प्रशासन ने भी सुरक्षा बलों और आपदा प्रबंधन दल को सतर्क कर दिया है, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके। कुल मिलाकर, श्राइन बोर्ड का यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है और मौसम सामान्य होने पर यात्रा को फिर से खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed