फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi: Visited by hailing the mother, celebrated the new year at the building, you can also see the pictures..

In Pics New Year 2022: माता वैष्णो देवी के जयकारे लगाकर किए दर्शन, नए साल पर भवन पर मनाया जश्न

Sat, 01 Jan 2022 12:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/ जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/ जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

नए साल के पहले दिन माता वैष्णो का आशीर्वाद लेने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। शाम को लगभग 25 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। 31 दिसंबर को बीते पांच सालों से भक्तों की संख्या 50 हजार के पार रही है।  

विज्ञापन
Vaishno Devi: Visited by hailing the mother, celebrated the new year at the building, you can also see the pictures..
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए देश भर से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। देर रात 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इससे पहले 31 दिसंबर को मां वैष्णो देवी के चरणों में शीश झुकाने वाले भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता के जयकारे लगाते हुए सुबह से ही भवन की ओर प्रस्थान करते नजर आए।

विज्ञापन

Vaishno Devi: Visited by hailing the mother, celebrated the new year at the building, you can also see the pictures..
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
तड़के ही पंजीकरण कक्ष के बाहर भक्तों की कतार देखने को मिली। यह सिलसिला भवन मार्ग पर कई स्थानों पर देखा गया। वहीं, प्रशासन भी कोरोना नियमों के पालन पर जोर देता रहा। कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vaishno Devi: Visited by hailing the mother, celebrated the new year at the building, you can also see the pictures..
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
बता दें कि पांच वर्षों से 31 दिसंबर को भवन में माता के दर्शन करने वालों भक्तों की संख्या 50 हजार का आंकड़ा छूती रही है। हालांकि, इस बार भक्तों की संख्या सीमित रखी गई। जिस कारण कई भक्तों को शनिवार का इंतजार करना होगा। 
 
विज्ञापन

Vaishno Devi: Visited by hailing the mother, celebrated the new year at the building, you can also see the pictures..
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
माता के दरबार पहुंचे 56 लाख श्रद्धालु
वर्ष 2021 में कोरोना के प्रकोप के बीच भी माता के दर्शनों को आने वाले भक्तों का हौसला बुलंद रहा। कोरोना नियमों का पालन करते हुए वर्ष 2021 में 56 लाख भक्तों ने माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। इससे पहले वर्ष 2020 में 17 लाख भक्तों ने ही माता के दर्शन पाए। वर्ष 2021 में माहवार आंकड़ों के हिसाब से जनवरी में 408061 भक्तों ने माता के दर्शन किए।

Vaishno Devi: Visited by hailing the mother, celebrated the new year at the building, you can also see the pictures..
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
इसी तरह फरवरी में 389549, मार्च में 525198, अप्रैल में 321735, मई में 45155, जून में 198490, जुलाई में 500671, अगस्त में 521990, सितंबर में 639162, अक्तूबर में 753561, नवंबर में 646415 और दिसंबर में 632458 भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेका। कोरोना काल से पहले वर्ष 2017 में लगभग 82 लाख भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। जबकि, वर्ष 2018 में 8586541 और वर्ष 2019 में 7940064 यात्री माता के दर्शन करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि वर्ष 2011 और वर्ष 2012 में भक्तों की संख्या एक करोड़ का भी आंकड़ा पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed