{"_id":"60b40bdd8ebc3e29b6653a17","slug":"vaishno-devi-pilgrims-increases-as-corona-cases-come-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर : कोरोना के मामले कम होते ही वैष्णो देवी के यात्री बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर : कोरोना के मामले कम होते ही वैष्णो देवी के यात्री बढ़े
Mon, 31 May 2021 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 May 2021 03:34 AM IST
सार
रविवार को शाम छह बजे तक 15 सौ भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर गए
विज्ञापन
वैष्णो देवी धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धर्मनगरी में अब कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आई है, जिस कारण मां वैष्णो की यात्रा में इजाफा होने लगा है। मार्च माह के बाद शनिवार और रविवार को पहली बार में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जहां शाम छह बजे तक 15 सौ भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर गए हैं वहीं, शनिवार को करीब 25 सौ भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
वहीं, हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा सुचारु है, जिसका लाभ उठा कर भक्त मां के दरबार में नतमस्तक हो रहे हैं। काफी समय बाद फिर से यात्रा मार्ग पर रौनक दिखाई देने लगी है। सनद रहे कि मां वैष्णों के दर्शन के लिए आने वाले हर यात्री के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
साथ ही दर्शन करने के उपरांत किसी भी यात्री को न तो तिलक लगाया जा रहा है और न ही प्रसाद दिया जा रहा हैं। यात्रा में किसी वस्तु को हाथ लगाने की अनुमति नहीं है। यात्रा प्रदेश प्रशासन की ओर से जारी की गई एसओपी के अनुसार ही जारी है। भवन सहित यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सैनिटाइजिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन