फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vaishno devi pilgrim from firozabad injured in samba terrorist attack

...और मौत छूकर निकल गई

Sat, 21 Mar 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Mar 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
vaishno devi pilgrim from firozabad injured in samba terrorist attack

माता रानी का नाम लेकर श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को निकले थे, लेकिन कभी सोचा भी नहीं था कि रास्ते में मौत का सामना हो जाएगा। ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच गिरकर घायल हुए उत्तर प्रदेश के टूंडला शहर  जिला फिरोजाबाद निवासी पप्पू के चेहरे की कई हड्डियां टूट गईं। उनकी बाईं आंख में भी गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


इस घटना से पप्पू के साथ आए अन्य 16 सदस्यों के भी पहले नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में जाने से पांव रोक दिए। जीएमसी की इमरजेंसी में भर्ती पप्पू ने बताया कि वह चौदह दिन की नौ देवियों की यात्रा पर निकले हैं। शुक्रवार रात को अखंडपुरम धाम पर रुकने के बाद शनिवार सुबह पांच बजे श्री माता वैष्णो देवी के  लिए साइकिल यात्रा शुरू की। उस समय काफी अंधेरा था और पप्पू दल में सबसे आगे चल रहा था।
विज्ञापन


पप्पू के अनुसार सांबा के पास पहुंचने पर अचानक चारों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। ऐसा लगा मानों हमला हो गया है। एक पुल पर चलती साइकिल पर झुककर पप्पू ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इस बीच वह गिरकर बेहोश हो गया। पप्पू का दावा है कि जिस समय वह गिरा, उसे लगा कि गोली उसके कंधे और चेहरे से निकलती हुई आगे चली गई। उस समय ऐसा लगा कि मानो मौत छूकर निकल गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू के साथ चल रहे अन्य सदस्यों में कृष्ण सिंह महावत और मनोज कुमार यादव ने बताया कि शनिवार सुबह तक सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक गोलियों की आवाज से उनकी जिंदगी ही बदल गई। सोचा था पहले नवरात्र पर मां के चरणों में हाजिरी देंगे, लेकिन अपने साथी को गंभीर हालत में अस्पताल लाना पड़ा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चार लोग जीएमसी पहुंचे, जबकि अन्य दल के सदस्यों को रास्ते में रुकना पड़ा।


हालांकि जीएमसी के सर्जरी विभाग से डा. कैलाश ठाकुर का कहना है कि पप्पू गिरकर घायल हुआ है। गिरने से उसके चेहरे की कई हड्डियां फ्रेक्चर हुई हैं। आंख में भी चोट आई है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। सीटी स्कैन में उसके शरीर के बाहर और भीतर गोली के कहीं निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed