फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi online yatra registration and helicopter booking is available from 26th August to 5th September 2020

26 से 5 सितंबर के लिए खुला वैष्णो देवी यात्रा पंजीकरण, रोजाना दो हजार भक्त कर सकेंगे दर्शन

Tue, 25 Aug 2020 01:11 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Aug 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi online yatra registration and helicopter booking is available from 26th August to 5th September 2020
Mata Vaishno Devi Yatra - फोटो : अमर उजाला

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पंजीकरण और हेलिकॉप्टर सेवा बुकिंग 26 अगस्त से पांच सितंबर के लिए खुल गई है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि यात्रा और हेलिकॉप्टर सेवा के इच्छुक यात्री उक्त अवधि के लिए पंजीकरण और बुकिंग करवा सकते हैं।

विज्ञापन


वैष्णो देवी दर्शन को आने वालों के पास कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र जरूरी
मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के पास कोरोना निगेटिव प्रमाणपत्र होना जरूरी है। यह रिपोर्ट 48 घंटे से अधिक की अवधि की न हो। मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने कहा कि प्रमाणपत्र के बिना बाहरी राज्यों के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि यदि किसी के पास कोरोना जांच की रिपोर्ट नहीं होगी या रिपोर्ट 48 घंटे से अधिक समय की होगी तो उसका धर्मनगरी में जांच कराया जाएगा। बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है। यात्रा ट्रैक के साथ ही दर्शनी ड्योढ़ी पर भी यात्रियों की जांच हो रही है। रास्ते को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। भवन क्षेत्र में भीड़भाड़ न हो इस वजह से संख्या निर्धारित की गई है। श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों, पुजारियों व सुरक्षा में लगे स्टाफ की भी नियमित रूप से जांच हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह से अधिक समय से शुरू है यात्रा
मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है। यात्रा में रोजाना 19 सौ जम्मू-कश्मीर और सौ दूसरे राज्यों से आने वाले भक्तों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है। मगर अभी कोरोना के चलते यात्रा में बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन के चलते यात्रा प्रभावित हो रही है, क्योंकि उस समय यात्री वाहनों की आवाजाही बंद रहती है। यात्रा शुरू होने के बाद व्यापारियों में उत्साह है। रोजाना मां के जयकारों से भवन मार्ग गूंज रहा है। ज्यादा भीड़ नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी नहीं हो रही है और कोविड-19 के तहत जारी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed